देश-विदेश

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल की एक्स पर किए गए ट्वीट से सियासी हलचल तेज

उत्तर प्रदेश:-  भाजपा प्रत्याशी व पर्दे के राम अरुण गोविल चुनाव खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुण गोविल को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के ‘राम’ के जाने से पूरे शहर में अरुण गोविल को लेकर चर्चा है। वहीं उनके मुंबई पहुंचते ही एक्स पर किए गए एक ट्वीट ने सियासी हलचल तेज कर दी है। हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया।  जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तो उससे अधिक स्वयं पर क्रोध आता है कि हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया।’  वहीं अरुण गोविल ने इस ट्वीट के जरिए क्या इशारा किया है, और बिना नाम लिए वह किस पर तंज कस रहे हैं, इस मामले में भाजपा नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

हालांकि विपक्ष ने इसको लेकर निशाना साधा है।  विपक्ष के नेता भी पूछने लगे कि आखिर किस नेता का दोहरा चरित्र सामने आया है।  मेरठ में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं में इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। भाजपा नेता इस पोस्ट को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि रविवार दोपहर को ही अरुण गोविल ने दूसरी पोस्ट अपलोड करके सभी मतदाताओं का आभार जताया।  उन्होंने लिखा कि मेरठ में एक महीने मुझे सभी का बहुत सहयोग और स्नेह मिला। पार्टी मुझे चुनाव प्रचार के लिए दूसरे क्षेत्रों में भेजने का कार्यक्रम बना रही है, इस प्रक्रिया के पूरा होते ही मैं आपके बीच पहुंच जाऊंगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago