उत्तराखण्ड

गढ़वाल सीट पर शुरू हुई सियासी जंग, अनिल बलूनी ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में किया चुनावी अभियान का आगाज

उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले भाजपा ने कमर कस ली है। गढ़वाल सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कोटद्वार में खोह नदी के तट पर सिद्धों के डांडा में विराजित भगवान सिद्धबली के दर्शन किए। साथ ही भक्तों की हर इच्छा पूर्ण करने वाले बाबा सिद्ध बली से सबके कल्याण की कामना की। वहीं सिद्ध पीठ के महंत दिलीप रावत से व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद अनिल बलूनी ने भेंट की।

गढ़वाल सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुगड्डा बाजार में जनसंपर्क किया। साथ में स्थानीय विधायक बहन रेणु बिष्ट, जिला अध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र सिंह रावत , प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी सहित पार्टी के वरिष्ठ गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार अभियान में भागीदारी की। वहीं सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि मोदी की गारंटी का विश्वास है कि जनता उत्तराखंड से पांच कमल मोदी को भेंट करेगी।

सांसद अनिल बलूनी ने कालू डांडा नाम से प्रसिद्ध लैंसडाउन में जनसंपर्क किया। सांसद अनिल बलूनी  ने कहा ब्रिटिश कालीन छावनी क्षेत्र लैंसडाउन हमारे गौरवशाली गढ़वाल रेजीमेंट का सेंटर भी है। स्थानीय विधायक महंत दिलीप रावत, विधानसभा संयोजक दिनेश भट्ट एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान का निवेदन किया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago