आप ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद क्रिकेट मैच की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। शनिवार को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है। सारा देश कह रहा है कि यह मैच नहीं होना चाहिए। क्या यह भी ट्रंप के दबाव में किया जा रहा है। आखिर प्रधानमंत्री ट्रंप के आगे कितना झुकेंगे।
वहीं, आज केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सौरभ भारद्वाज के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है। हर भारतीय इस बात से बेहद गुस्से में है।’ वहीं, सौरभ भारद्वाज ने लिखा, खून और खेल एक साथ नही चल सकते।
वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहीदों के लहू से बड़ा क्रिकेट का जुनून कब से हो गया। जब हमारी बहनों की मांग का सिंदूर मिटा है तो पाकिस्तान से मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है।
उधर, बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि आप मैच का पुरजोर विरोध करती है। पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर घिनौनी तस्वीरें डालते थे। हमारी बहनों की मांग उजड़ गई और उनका मजाक उड़ाया गया। तस्वीरों में पाकिस्तान का आर्मी चीफ सिंदूर भर रहा है। क्या हमें ऐसे लोगों के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…