भारत देश का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आने वाला है, जिसमें पटाखों का धुंआ, आवाज की वजह से पर्यावरण दूषित हो जाता है, यह तक की सांस लेने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कुछ दिनों तक धुंध बनी रहती है तो वहीं दीपावली पर वायु की गुणवत्ता की निगरानी के लिए उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को दीपावली के छह या सात दिन पहले से और सात दिन बाद तक वायु की गुणवत्ता की निगरानी करने का आदेश जारी किया है। वहीं देहरादून,ऋषिकेश,हरिद्वार,काशीपुर,रुद्रपुर और हल्द्वानी शहरों में की जाएगी वायु की गुणवत्ता की निगरानी। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव सुबुद्धि के अनुसार, देहरादून समेत प्रदेश में सात स्थानों पर वायु की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी मानिटरिंग (निगरानी) की जाएगी।
दीपावली पर पटाखों का शोर कितने डेसिबल तक जा रहा है, इसके लिए 36 जगह ध्वनि प्रदूषण की निगरानी की जाएगी। वायु की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित अवधि में 24 घंटे की जाएगी। ध्वनि प्रदूषण की निगरानी दीपावली से पहले किसी एक दिन और दीपावली के दिन शाम को छह बजे से रात 12 बजे तक की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…