उत्तराखण्ड

पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में खराब गुणवत्ता का भोजन, शिक्षा विभाग में खलबली

देहरादून:  प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। प्रदेश के 53 सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत बनने वाले भोजन की जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है। जांच रिपोर्ट मिलने पर राज्य परियोजना निदेशक ने सात जिलों के सीईओ को चेतावनी जारी की है।

पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में तैयार भोजन में पोषक मानकों की जांच के लिए वर्ष 2023-24 में नैनीताल, बागेश्वर, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा के विद्यालयों और मदरसों में भोजन की जांच कराई गई थी। नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल) की ओर से कराई गई। जांच रिपोर्ट में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन में आवश्यक पोषक मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। प्रदेश के सात जिलों के 53 विद्यालयों में तैयार चावल, दाल और सब्जियों में ऊर्जा और प्रोटीन की मात्रा तय मानकों से न्यून पाई गई। इस मामले में अपर राज्य परियोजना निदेशक मुकुल सती ने सातों जनपदों के सीईओ को चेतावनी जारी की है। साथ ही संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है और भविष्य में इस प्रकार की कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन

पीएम पोषण योजना का मकसद राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों, स्थानीय निकायों, विशेष प्रशिक्षण केंद्रों और मदरसों में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत बच्चों के पोषण में सुधार करना है। भारत सरकार की ओर से निर्धारित ऊर्जा और प्रोटीनयुक्त भोजन में विद्यालयों की ओर से बरती जा रही लापरवाही सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का भी उल्लंघन है।

इन स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता में मिली कमी

नैनीताल- राप्रावि कालाढूंगी रोड़, राप्रावि तुलसीनगर, राप्रावि सुभाष नगर, राप्रावि गौजाजाली, राप्रावि देवलचौड़, राप्रावि प्रेमपुर, जूनियर हाईस्कूल गौजाजाली और राउप्रावि कालाढूंगी रोड़।

ऊधमसिंह नगर – मदरसा फहजूल मुस्तफा राजा पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, राप्रावि खेड़ा, राप्रावि बिगवाड़ा, राप्रावि रामनगर, राप्रावि किच्छा प्रथम, राप्रावि किच्छा द्वितीय, राप्रावि शिमला, राजकीय हाईस्कूल खेड़ा, राउप्रावि संजय नगर, राजकीय बालिका हाईस्कूल रामनगर, केंद्रीयकृत किचन गदरपुर।

अल्मोड़ा- राप्रावि कटियारी, एडोम प्रावि अल्मोड़ा, हरिदत्त पिटसाली इंटर कॉलेज चिलतयी।

बागेश्वर- राप्रावि लौबंज, राबाउप्रावि कौसानी, राइंका कौसानी, राइका कौलग, राइंका गरुड़।

देहरादून- राप्रावि ओली बकराता, कैंट प्रावि लालकुर्ती बाजार चकराता, राइंका ग्वासापुल चकराता, कैंट इंटर कॉलेज चकराता, बालिका जूनियर हाईस्कूल सेलाकुई।

हरिद्वार- राप्रावि मोहम्मदपुर खानपुर, राप्रावि गोवर्द्धधनपुर खानपुर, राउप्रावि करनपुर, बालाजी एकेडमी जूनियर हाईस्कूल खानपुर, राउप्रावि पुरूहरलिकी।

पौड़ी- राप्रावि नंबर एक कोटद्वार, राप्रावि नंबर आठ कोटद्वार, राप्रावि लालपुर, राआप्रावि मोटाडांग, राप्रावि झंडीचौड़, राइंका कोटद्वार, राबाउप्रावि कोटद्वार, राजकीय बालिका हाईस्कूल लालपुर, इंटर कॉलेज मोटाडांग, राइका झंडीचौड़।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago