देश-विदेश

दिल्ली समेत उत्तर भारत में खराब दृश्यता, ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित

दिल्ली:- सर्दी का असर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दिख रहा है। धुंध की परत से दृश्यता बिल्कुल घट गई है। सुबह के वक्त उत्तर भारत में चलने वाली 36 ट्रेन घंटों देरी से चली। रेल के साथ ही हवाई यातायात प्रभावित हुई। करीब 50 विमानों का संचालन देरी से हुआ। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में बनी धुंध की परत का असर ट्रेनों का गति पर पड़ा। दिल्ली आने-जाने वाली 36 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर दृश्यता घटने से सामान्य परिचालन नहीं हो रहा है। ट्रेन लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सहरसा-आनंद विहार स्पेशल, पुरुषोत्तम सुपरफास्ट, एपी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, जम्मू मेल, अवध असम, पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, जम्मू राजधानी एक्सप्रेस, चंपारण हमसफर, स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर संपर्क क्रांति, आनंद विहार-डिब्रूगढ़ स्पेशल, निजामुद्दील-जबलपुर समेत कई ट्रेन देरी से चली। मंगलवार को देरी से दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंची कई ट्रेनों की वापसी बुधवार के लिए निर्धारित की गई है।

ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से कई ट्रेनों को घंटों पुर्ननिर्धारित की जा रही है। इस कारण स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे व विमानन कंपनियों ने यात्रियों से अपील की है कि समय-सारणी पता करके ही एयरपोर्ट व स्टेशन पर पहुंचे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago