टोक्यो:- जापान की जनसंख्या में लगातार 14वें वर्ष गिरावट आई है। क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सरकार के अनुमान में बताया गया है कि जन्म दर में गिरावट के बीच अक्टूबर 2024 तक जापान की आबादी 12 करोड़ तीन लाख रही। यह एक साल पहले की तुलना में रिकॉर्ड आठ लाख 98 हजार कम है।
विदेशियों सहित कुल आबादी 12 करोड़ 38 लाख रही। इसमें भी साढ़े पांच लाख की कमी आई है। 14 वर्ष या इससे कम आयु के लोगों की संख्या एक करोड़ 38 लाख रही, जो कुल जनसंख्या का 11.2 प्रतिशत है। कामकाजी आयु वर्ग की आबादी (15-64 वर्ष) घटकर कुल जनसंख्या का 59.6 प्रतिशत रह गई है। 65 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों का अनुपात कुल जनसंख्या का 29.3 प्रतिशत है। 75 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या कुल जनसंख्या का लगभग 17 प्रतिशत हो गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…