उत्तराखण्ड

थराली में प्राणमति नदी का उफान, पिंडर नदी में बनी झील से 25 से अधिक घरों में घुसा पानी

चमोली:-  उत्तराखंड में बृहस्पतिवार देर रात से बारिश जारी है। चमोली जिले के थराली और पगनो में तबाही मची है।  थराली में बारिश आफत बनकर बरसी। यहां प्राणमति नदी उफान पर आ गई। जिससे पिंडर नदी में संगम के पीछे झील बनने लगी। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सभी घर खाली करा दिए। इस दौरान नदी किनारे के करीब 25 से अधिक घरों में दो मंजिल तक पानी घुस गया। करीब आधे घंटे बाद पिंडर नदी भी उफान पर आ गई।जिसके वेग ने प्राणमति नदी द्वारा बन रही झील को तोड़ दिया, फिर इन घरों में पानी घुस गया। घरों में मलबे के ढेर लग गए। साथ ही थराली का पौराणिक शिव मंदिर भी बह गया।

बेतालेश्वर मंदिर ओर सरस्वती शिशु मंदिर में पानी ओर मलबा घुस गया।  रात भर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहर। जबकि प्राणमति ओर पिंडर नदी के किनारे के लोगों ने रतजगा किया। वहीं, देवाल के बगड़ीगाड़ में भी अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है। यहां भी कई घरों में मलबा और पानी घुसा है। उधर, एक पुल भी बह गया। बारिश से देवाल- थराली सड़क नंदकेशरी के पास पालेभ्योल में मलबा आने से बंद हो गई है।

वहीं, भारी बारिश के चलते पगनो गांव में भी भारी नुकसान हुआ है। बारिश के भय से ग्रामीण देर रात अपनी जान बचाकर भागे। लोगों के घरों में मलबा घुस गया है। ग्राम प्रधान रीमा देवी ने बताया कि यहां तीन मकानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के गैस चूल्हा व अन्य सामग्री मलवे में दब गए हैं। लोग सुरक्षित स्थानों पर अपना सामान ले जा रहे हैं।  उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी की कोशिशों का मिलेगा फल, उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला…

10 hours ago

हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार

हरिद्वार:- उत्‍तराखंड के हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छह…

10 hours ago

पलोटा गांव में हिंसा, आपसी रंजिश में ग्राम प्रधान पर हमला, सिर पर हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल किया

देहरादून:- आपसी रंजिश के चलते एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के सिर पर हथौड़े से…

10 hours ago

चीड़ के पेड़ों के साथ पहाड़ी दरकने से हाईवे पर बढ़ी मुश्किलें, यात्रियों के लिए चिंता का विषय

बदरीनाथ:-  बदरीनाथ धाम के आस्था पथ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन…

13 hours ago

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या की उपस्थिति

हरिद्वार:- आज महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के सलेमपुर में राष्ट्रीय…

14 hours ago

पीएमएचएस का बड़ा निर्णय, प्रदेशभर में चार अक्टूबर से डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार

देहरादून:- प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) ने लंबित मांगों को लेकर चार अक्टूबर से…

14 hours ago