उत्तराखण्ड

लोक निर्माण विभाग की तैयारी, सभी राष्ट्रीय और राज्य मार्गों को गड्‌ढा मुक्त करने की योजना

उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री उत्तरखण्ड सरकार द्वारा राज्य में मार्ग निर्माण करने एवं रखरखाव करने वाली एजेन्सियों को उनके स्वामित्व वाली सड़को को 15 अक्टूबर 2024 तक गड्‌ढा मुक्त करने के निर्देश दिये गये थे। प्राप्त निर्देशों के कम में लोक निर्माण विभाग द्वारा अपने अधीन आने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों, मुख्य जिला मार्गों एवं अन्य जिला मार्गों को गड्‌ढा मुक्त किये जाने जाने की कार्य योजना माह सितम्बर में बनायी गयी थी।

जिसके अनुसार कुल 311 सड़कों पर 2426.41 किमी0 लम्बाई में सड़कों को गड्‌ढा मुक्त किया जाना लक्षित था। कुछ विषम कारणों से कार्य में बाधा आने के कारण विभाग द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर तक 2293.03 किमी० मे गड्‌ढ़ा मुक्ति का कार्य किया गया था, जो लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत था।  मुख्यमन्त्री जी द्वारा सड़को को गड्ढ़ा मुक्त करने की समय सीमा 10 दिन बढ़ा दी गयी थी। परन्तु लोक निर्माण विभाग द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए आज दिनांक 18.10.2024 तक 2426.41 किमी० (शत प्रतिशत) राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों मुख्य जिला मार्गों एवं अन्य जिला मार्गों को गड्‌ढा मुक्त कर दिया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago