उत्तर प्रदेश

बिजली आपूर्ति में ढिलाई पर कार्रवाई की तैयारी, एमडी अनिल कुमार ने किया सख्त रवैया अपनाने का निर्देश

उत्तराखंड:- दिवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति में लापरवाही करने वाले अधिशासी अभियंताओं, जेई, एई व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। एमडी ने बताया कि सभी जिलों के लिए वॉट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें सभी निदेशक, चीफ इंजीनियर, एसई से लेकर नीचे तक की टीम शामिल है। हर एक घंटे पर अपने जिले की वीडियो फुटेज के साथ बिजली आपूर्ति की अद्यतन रिपोर्ट भेजनी होगी। कहीं कोई परेशानी आएगी तो रियल टाइम में बतानी होगी ताकि समय से उसका समाधान किया जा सके। एमडी खुद इसकी निगरानी करेंगे।

पर्व के दौरान सभी अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है ताकि किसी भी अपरिहार्य स्थिति में विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने पर न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि जांच में साफ हो गया है कि सभी ट्रॉली-ट्रांसफार्मर की उपलब्धता कार्यशील स्थिति में हों ताकि अपरिहार्य स्थिति में इनसे आपूर्ति की जा सके। एमडी अनिल कुमार ने सभी अफसरों को चेताया है कि कहीं भी विद्युत आपूर्ति में किसी की लापरवाही सामने आई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विद्युत समस्याओं के लिए उपभोक्ता 1912 पर कॉल भी कर सकते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago