देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा की तैयारियां पूरी, 3 जुलाई से शुरू, 37 दिनों तक चलेगी तीर्थयात्रा

बाबा अमरनाथ की यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। इस बार यह तीर्थयात्रा 37 दिनों तक चलने वाली है। इसके लिए यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले में श्रद्धालु मेडिकल और पंजीकरण कराने के लिए तैयार है। इस यात्रा के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र की आवश्यकता भी होती है। स्वास्थ्य विभाग अमरनाथ यात्रा पर भगवान शिव के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की तैयारी में जुट गया है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सदर अस्पताल से निर्गत किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी ने तीन चिकित्सा पदाधिकारी को इसके लिए नामित कर दिया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी को दी है। सिविल सर्जन कार्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विशाल कुमार को शामिल किया है। इसे अलावा सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष झा एवं डॉ. राम प्रवेश मंडल को भी रखा गया है। इसमें डॉ. विशाल का मोबाइल नंबर 9997120623, डॉ. संतोष का नंबर 8920680001 और डॉ. राम प्रवेश मंडल का नंबर 9570533533 जारी किया गया है, जिनकी देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। सीएस ने तीनों चिकित्सक को निर्देशित किया है कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की भलीभांति जांच कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र निर्गत करना है।

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति के हृदय, सांस की क्षमता, आंख, घुटना, पैर, आंख की जांच डॉक्टरों की टीम करेगी। इस जांच में एक दिन का समय लगेगा। डॉक्टर पांच किलोमीटर पैदल चलने का अभ्यास करने की भी सलाह देते हैं, जिससे अमरनाथ यात्रा के दौरान पैदल चलने में परेशानी न हो। यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहने के साथ ही श्वसन प्रणाली मजबूत होनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी प्रकार के फेफड़े व दिल की बीमारी से ग्रसित नहीं होने चाहिए।

जिले में प्रतिवर्ष दर्जनों की संख्या में लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं, यात्रा में पहाड़ पर चढ़ाई करनी पड़ती है। जहां कम ऑक्सीजन के साथ ही चढ़ाई के लिए व्यक्ति का स्वस्थ होना जरूरी है। ऐसे में वहां जाने के लिए व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन को आदेश जारी किया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago