रामनगर:- उत्तराखंड में पहली बार जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है, 28 मार्च से रामनगर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को शासन प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस सम्मेलन में 70 से अधिक विदेशी मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों को सम्मेलन के अंतिम दिन कार्बेट पार्क की सफारी करने की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं उत्तराखंड पुलिस प्रशासन ने अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी कड़े प्रबंध कर दिए है।
रविवार को सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में रुद्रपुर पुलिस लाइन में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग के बाद रिहर्सल की गई। पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही सुंदरीकरण किया गया है। दीवारों पर लोक संस्कृति को रेखांकित करती पेटिंग बनाई गई हैं। भोजन में मेहमानों को विदेशी व्यंजनों के साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन भी परोसने की भी तैयारी की गई है।
आइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि विदेशों से आने वाले मेहमानों की आवाजाही का रूट स्पष्ट है। रूट पर हिंदी और अंग्रेजी साइन बोर्ड लगाए गए हैं। उप्र सीमाओं के अलावा नेपाल बार्डर पर चौकसी बढ़ाई गई है। कुमाऊं और गढ़वाल से 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नैनीताल के गड़प्पू से ढिकुली तक तीन मेजर जोन व सात सेक्टर में बांटा गया है। ताज व नम रिसार्ट को अलग से सेक्टर बनाया गया है। जी- 20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को जिस रास्ते से ढिकुली तक ले जाया जाएगा। वह रास्ता फूलों से महकेगा। सड़क किनारे झाड़ी साफ करके वहां छह सौ से अधिक फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ चार सौ से अधिक गमले भी रखे जाएंगे। मेहमान कोसी बैराज होते हुए महाविद्यालय के रास्ते ढिकुली जाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…