देश-विदेश

हिमाचल पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, आईपीएस अधिकारियों के तबादले जल्द

हिमाचल  प्रदेश:-  हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी चल रही है। आईएएस, आईपीएस के बाद अब आईपीएस अधिकारियों को बदला जाना है। इसकी सूची तैयार की जा रही है। गृह विभाग में इस पर मंथन चल रहा है। पुलिस अधीक्षक और डीएसपी को भी इधर से उधर किया जाना है। मुख्यालय में भी कई अधिकारियों को इधर-उधर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने काफी समय से गृह विभाग में बड़ा फेरबदल नहीं किया है। ऐसे में सरकार आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने का खाका तैयार कर रही है। जनता की सहूलियत के चलते अधिकारियों में नई जिम्मेदारियां दी जानी हैं।

राज्य सरकार ने एडीजीपी, आईजी और जिला पुलिस अधीक्षकों के अलावा डीएसपी के बड़े स्तर पर तबादले नहीं किए हैं। कई जिलों में वही अधिकारी तैनात हैं, जो पूर्व सरकार के समय नियुक्त थे। कई अधिकारी ऐसे हैं, जिनके पास कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है। यह अधिकारी भी लगातार सरकार पर दबाव डाल रहे हैं कि उन पर काम का अतिरिक्त बोझ है। ऐसे में फाइलों को समय रहते निपटाने में दिक्कत आ रही है। प्रदेश सरकार इस समय नशा तस्करों पर कार्रवाई करने में लगी है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस जिलों का गठन किया है। जोन में तीन पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है। यह अधिकारी सिर्फ नशे का खात्मा करेंगे। इनके साथ ही पुलिस अधिकारियों की तैनाती होनी है। हिमाचल सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानून ला रही है। विधानसभा में संशोधित विधेयक पारित होने के बाद अब इसे राज्यपाल की सहमति के बाद राष्ट्रपति को भेजा जाना है। इसमें आरोपियों को मृत्यु दंड, जेल और भारी भरकम जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago