उत्तराखण्ड

देहरादून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरु

देहरादून: देहरादून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरु हो गई हैं। शुक्रवार  को श्री दरबार साहिब में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा अर्चना व अरदास की गई। वहीं श्री दरबार साहिब, देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में शुक्रवार  को एक दल अराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ, एवम् वहां पर हर्ष-उल्लास एवम् श्रद्धाभाव के साथ श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया।

शुक्रवार सुबह 9 बजे श्री दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जत्था दोपहर 12 बजे अराईयांवाला पहुंचा। पूरे श्रद्धाभाव से पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया। दूध, दही, घी, मक्खन, गंगा जल और पंचगब्यों के साथ श्री झण्डे जी को स्नान कराया गया। हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 60 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। देर शाम तक हज़ारों की संख्या में मौजूद संगते श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा के जयकारे लगाती रहीं। इस अवसर पर संगतों को प्रसाद एवम् लंगर वितरित किया गया। इससे पूर्व परंपरा के तहत गुरुवार दिनांक 1 मार्च को श्री दरबार साहिब के पुजारी, श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का हुक्मनामा लेकर बड़ा गांव हरियाणा रवाना हुए थे। इसके बाद ही पैदल संगत देहरादून की ओर बढ़ना शुरू करती हैं।

श्री झंडे जी

4 मार्च को पैदल संगत का स्वागत श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर में किया जाएगा।  मार्च को पैदल संगत देहरादून में प्रवेश करेगी। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन व श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से कांवली गांव में संगत का जोरदार स्वागत किया जाएगा। 5 मार्च की शाम को पैदल संगत श्री दरबार साहिब में पहुंचेगी। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में श्री दरबार साहिब प्रबन्धन द्वारा पैदल संगत का भव्य स्वागत दर्शनी गेट पर किया जाएगा व पैदल संगत श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लेंगी। हर बार की तरह संगतें दर्शनी गेट से श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेंगी। श्री झण्डा मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक के.सी. जुयाल ने जानकारी दी कि श्री झण्डे जी मेले की तैयारियों में तेज़ी आ चुकी है। 9 मार्च से देश-विदेश की संगतों का श्री दरबार साहिब पहुंचने का क्रम और तेज़ हो जाएगा।  11 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 12 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झण्डे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago