उत्तराखण्ड

आगामी विधानसभा सत्र के लिए तैयारी जोर-शोर से, 423 से ज्यादा प्रश्न प्राप्त, विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी

देहरादून;-  विधानसभा सचिवालय ने आगामी विधानसभा सत्र की तैयारी तेज कर दी है। अब तक 423 से अधिक प्रश्न आ चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सरकार जहां भी चाहेगी, उस हिसाब से विस सत्र कराया जाएगा। नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण कराने के बाद मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार ने ई-विधानसभा के लिए बजट जारी किया था जिसमें राज्य सरकार ने भी मदद की है। इससे पहले चरण में देहरादून स्थित विधानभवन को ई-विधानसभा के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह काम 31 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटाइज तो नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उसमें विधायकों की भी ट्रेनिंग होनी है। लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर पूर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसर के भीतर नई बिल्डिंग भी तैयार हो रही है जिससे जल्द ही विधायकों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी।  मानसून जाने के बाद गैरसैंण में भी ई-विधानसभा का काम कराया जाएगा। सत्र की तैयारी के सवाल पर विस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी टीम पूरी तैयारी में जुटी है। अब तक करीब 423 सवाल आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकार जब भी तिथि व स्थान तय करेगी, उस हिसाब से ही सत्र कराया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह गैरसैंण में ही आगामी सत्र आयोजित कराना चाहते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के कारण बाधित होती है। विपक्ष चाहता है कि सदन पूरे समय संचालित हो। उनकी बात सुनी जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago