यमुनोत्री धाम की कपाट खोलने की तैयारियों को लेकर यमुनोत्री मंदिर समिति, पंडा समिति एवं तीर्थ पुरोहित जुटे हुए हैं तथा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मंगलवार तीन मई को खुलने वाले यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मां यमुना के स्वागत के लिए यमुना मंदिर को फूल मालाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।
यमुनोत्री धाम के कपाट हर वर्ष अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में खोले जाते हैं। वहीं इस बार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मंगलवार 3 मई को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। इसी दिन मां यमुना अपने भाई शनि देव की अगुवाई में अपने शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से यमुनोत्री धाम के पहुंचेंगी। जहां ग्रीष्म काल में मां यमुना अगले छह महीने तक विराजमान रहेंगे।
यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल का कहना है कि यमुनोत्री धाम में मां यमुना के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर समिति द्वारा यमुना मंदिर को फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। अक्षय तृतीया को यमुना के यमुनोत्री धाम पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह तक ग्रीष्म काल के लिए देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे तथा छह माह तक मां यमुना की पूजा अर्चना एवं यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में ही होंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…