देश-विदेश

राष्ट्रपति मुर्मू का पटना दौरा, बापू सभागार में भाग लेंगी शताब्दी वर्ष समारोह में

बिहार:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पटना आ रही हैं। वह विशेष विमान से मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे पटना आएंगीं। यहां से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए बापू सभागार जाएंगीं। राष्ट्रपति मंगलवार को पटना में ही रहेंगी। वह बुधवार सुबह साढ़े नौ बजी पटना एयरपोर्ट से रवाना होंगी।  इसके लिए पटना जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी कर ली गई है। पटना पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया गया है।

दरअसल, राष्ट्रपति का कारकेड राजभवन होते हुए पटना चिड़ियाघर के गेट नंबर दो से बेली रोड पर हड़ताली मोड़ से अटलपथ पर जाएगा। यहां से गंगापथ होते हुए बापू सभागार तक जाएगा। वहीं वापसी में उनका कारकेड एग्जीबिशन रोड फ्लाइओवर, पटना जंक्शन फ्लाइओवर, जीपीओ फ्लाइओवर होते हुए विधानसभा की ओर से राजभवन तक जाएगा। इसलिए इन सड़कों पर नया ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के कारण इन रूटों पर आवागमन बाधित रहेगा।

मंगलवार सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक के मार्ग में किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। वहीं कारगिल चौक से पश्चिम गोलघर से तिराहा तक आम लोगों के आवागमन बाधित रहेगा। वहीं डुमरा टीओपी (शेखपुरा मोड़) से बेली रोड में हड़ताली मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बाधित रहेगा। बेली रोड में हड़ताली मोड़ की ओर जाना जाने वाले वाहन जगदेवपथ-टमटम पड़ाव अनिसाबाद गोलंबर-गर्दनीबाग आरओबी पश्चिमी छोर गर्दनीबाग थाना-यारपुर पुल-मीठापुर सब्जी मंडी ऊपर होते आगे जाएंगे।

बोरिंग रोड, राजीवनगर, पटेल नगर से हवाई अड्डा जाने वाले यात्री बोरिंग रोड से पाटलिपुत्रा गोलम्बर होते हुए राजीवनगर नाला वाले रोड से दीघा आशियाना रोड से राजाबाजार से डुमरा चौकी से पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं। पटना सिटी, गायघाट से अशोक राजपथ होकर हवाई अड्डा जाने वाले यात्री गायघाट चौराहा से गंगापथ से दीघा गोलम्बर (गंगा पथ) से जेपी सेतु एप्रोच्च पथ होते हुए रामजीचक आरओबी नीचे (अशोक राजपथ ) से दीघा आशियाना रोड होते हुए राजाबाजार से डुमरा टीओपी से पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago