देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 135वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित नेहरू को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेता पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भी अपने परदादा पंडित नेहरू को याद किया। उन्होंने पंडित नेहरू के एक वाक्य को लिखते हुए कहा कि ‘दुनिया में जितनी भी बुराइयां हैं, डर उन सबकी बुनियाद है।’ दशकों के संघर्ष और असंख्य कुर्बानियों के बदले जब हमने आजादी हासिल की, तब भी ऐसे लोग थे जो भोली-भाली जनता को डराने और बहकाने की सियासत करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने डटकर उनका मुकाबला किया।
प्रियंका गांधी ने लिखा कि ‘जनता में डर फैलाने वाले लोग जनता के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हो सकते। जनसेवक सीना तानकर सबसे आगे खड़े होते हैं ताकि लोग निडर होकर जी सकें। पंडित नेहरू जी ने जनता को हमेशा निडरता और नि:स्वार्थ सेवा की सीख दी तो दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण के हर पड़ाव पर जनता को सर्वोपरि रखा।’
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…