राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में डाला अपना वोट, गृह मंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद

गुजरात:-  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की सूरत छोड़ बाकी सभी 25 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सूरत सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध चुनाव जीते गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला। इस दौरान पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में राजभवन से मतदान करने सीधे अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। यहां गृह मंत्री मोदी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया। गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह दूसरी बार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

मतदान करने के बाद पीएम मोदी ने लोगों को अभिवादन किया। अपनी अंगुली पर लगी स्‍याही भी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की। मोदी ने कहा, ”मैं हमेशा यहीं पर वोट डालता हूं। अमित भाई यहां से भाजपा प्रत्‍याशी हैं, चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे देश में दान का खास महत्‍व है और इसी भावना से देशवासियों को ज्‍यादा से ज्‍यादा मतदान करना चाहिए। गर्मी है  तो अपने स्वास्थ्य का ख्‍याल रखिए। खूब पानी पिएं।” वोट डालने के बाद जब पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों का अभिवादन कर रहे थे। तभी एक बुजुर्ग महिला आगे आई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधी। पीएम मोदी बूथ पर मौजूद से बातचीत कर रहे थे तो एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए खड़ी थी। मोदी ने बच्चे को गोद में लिया, दुलार किया।

पीएम मोदी को उनका स्केच भेंट करने वाले देवर्ष पंड्या ने कहा, ”मैंने पीएम मोदी से पूछा कि ड्राइंग कैसी है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी है। मैंने इसे पिछली रात बनाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर हस्ताक्षर भी किए हैं।’ पीएम को स्केच भेंट करने वाली एक अन्य लड़की ने कहा, ”मैंने इसे खुद बनाया है। पीएम मोदी ने मेरा स्केच देखा, पेन मांगा और मुझे ऑटोग्राफ दिया। मैं बहुत खुश हूं।” सिया पटेल ने भी पीएम मोदी को उनकी तस्वीर भेंट की। सिया पटेल ने इस पल का अनुभव साझा किया। वह कहती हैं, ”मैंने प्रधानमंत्री मोदी से ऑटोग्राफ मांगा। मैं इस दिन का इंतजार कर रही थी। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। उन्होंने बस मुझे ऑटोग्राफ दे दिया। जब से मैंने पोर्ट्रेट बनाया है तब से मैं इस दिन का इंतजार कर रही थी। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। यह एक शानदार अनुभव था।”

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago