उत्तराखण्ड

रंगे हाथ प्रिंसिपल और शिक्षक गिरफ्तार, शिक्षा संस्थान में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

देहरादून :- शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अकित करायी गयी कि सी0आर0सी0 काशीपुर ब्लाँक जो राजकीय प्राईमरी पाठशाला बासखेड़ा काशीपुर में स्थित है में नियुक्त प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप काशीपुर ब्लाँक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलो में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल में मेंटेन की जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई।  कमियों को उच्च स्तर पर ना भेजने के एवज में 10000 (दस हजार रूपये) की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा को शिकायतकर्ता से 10,000/- (दस हजार) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को रिश्वत की मांग करने के साक्ष्य होंने के आधार पर सी0आर0सी0 कार्यालय जो राजकीय प्राईमरी पाठशाला बासखेड़ा काशीपुर में ही है,से गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा । निदेशक सतर्कता डॉ0वी0मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

“सतर्कता अधिष्ठान के टोल फी हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान मेंअपना महत्वपूर्ण योगदान दें”

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago