उत्तराखण्ड

नेता हरक सिंह और प्रेमचंद अग्रवाल की निजी बातचीत वायरल, बीजेपी  ने किया पलटवार

देहरादून:- नेता हरक सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच निजी बातचीत का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, बातचीत से इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर भी इस पर बहस तेज है। वहीं, मामले पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पलटवार करते हुए हरक सिंह रावत को विश्वासघाती बताया है।

उत्तराखंड के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर चर्चाओं में हैं, हरक सिंह रावत ने ऋषिकेश विधायक और सरकार में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से हुई निजी बातचीत को सार्वजनिक हुआ हैं। इस बातचीत में हरक सिंह रावत प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश आईडीपीएल कॉलोनी के आवासों के ध्वस्तीकरण के आदेश को रोकने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

बातचीत में हरक सिंह रावत कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दांवपेंच सिखा रहे हैं। वहीं, बातचीत के इस ऑडियो वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद इस मामले पर प्रेमचंद अग्रवाल की प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा हरक सिंह रावत ने सस्ती लोकप्रियता के लिए ये काम किया है2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा से कांग्रेस में घर वापसी करने वाले हरक सिंह रावत इन दिनों विपक्ष में हैं। वह सत्तापक्ष को घेरने के लिए लगातार मौका तलाश रहे हैं, इसी के चलते हरक सिंह रावत ने ऋषिकेश में शासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को लेकर स्थानीय विधायक और सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ मोबाइल पर हुई निजी बातचीत को सार्वजनिक कर दिया।

वहीं, सत्ता पक्ष ने इस तरह से निजी बातचीत को सार्वजनिक करने पर हरक सिंह रावत को घेरा है. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा लोगों के साथ विश्वासघात करना हरक सिंह रावत का पुराना तरीका है. वह लोगों की लोगों के गोपनीयता पर कुठाराघात करते हैं.दरअसल, ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर विपक्ष के नेता हरक सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से फोन पर बातचीत की. फोन पर बरसात के दिनों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही ना करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को राहत देने की गुहार लगाई गई.जिसके बदले में सत्ता पक्ष की तरफ से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कोर्ट के कुछ आदेशों का हवाला दिया।

साथ ही अपनी मजबूरी बताई. जिस पर हरक सिंह रावत ने अपने तमाम अनुभव गिनाते हुए कहा कि उनके द्वारा किस तरह से समाधान निकाला जाता था. कोर्ट के आदेशों के विपरीत भी उनके द्वारा जनता के हित के लिए समाधान निकाले जाते थे. अब हरक सिंह रावत और प्रेमचंद अग्रवाल की निजी बातचीत आम हो गई है। जिस पर हल्ला मचा हुआ है, अब इस पूरे मामले पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी सफाई दी है, उन्होंने कहा हरक सिंह रावत का इतिहास बताता है कि वह पहले से ही स्टिंगबाजों के माहौल में रहे हैं, उन्होंने कहा हरक सिंह रावत विश्वास के लायक नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके पुराने प्रकरणों को गिनाया, उन्होंने कहा लोगों के साथ विश्वासघात करना हरक सिंह रावत का पुराना तरीका है, वह लोगों की लोगों के गोपनीयता पर कुठाराघात करते हैं, वे शुरू से ही धोखेबाज हैं, प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा उनके द्वारा इस तरह से षड्यंत्र के तहत फोन करना और उसका वीडियो बनाना उसे वायरल करना बताता है कि हरक सिंह रावत को जनहित की नहीं बल्कि केवल अपने सुर्खियों में बने रहने की फिक्र करते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago