उत्तराखण्ड

अमरीक गैंग के फरार सदस्यों की संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया हरियाणा में शुरू

धोखाधड़ी के अभियोग मे फरार चल रहे अमरीक गैंग के 02 सदस्यों की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने ढोल नगाड़े के साथ हरियाणा पहुँची दून पुलिस

पूर्व में अभियुक्तों के पुत्रों सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल, गैंग के 01 अन्य सदस्य का वारंट बी किया जा चुका है तामील, जिसे जल्द ही लाया जाएगा देहरादून

थाना राजपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 76/24 धारा 420/406/467/468/471/120(b) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी  गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहा थे, जिनके विरुद्ध पूर्व में मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्तगण के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ आज दिनाँक 28/07/24 को अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी 588 दुर्गा गार्डन जगाधरी रोड ,हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी, जनपद यमुनानगर, हरियाणा व अभियुक्त संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार निवासी चोरिया गली जगाधरी शहर हाल, पता अमर विहार कॉलोनी जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा के आवास पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी।

इस दौरान माननीय न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस को गवाहों के समक्ष अभियुक्तों के उपरोक्त आवासों में ढोल नगाड़ों के साथ ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्तों के मकानों के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा किये गई। साथ ही मुनादी कर दोनो अभियुक्तों संजय गुप्ता व संजीव कुमार को दिनांक 28/07/2024 तक मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर मा० न्यायालय की आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago