उत्तराखण्ड

स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हुए कार्यक्रम

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों के समन्वय द्वारा चलाये जा रहे स्वावलंबी भारत अभियान की शुरुआत करते हुए पूरे प्रदेश भर में विभिन्न जिला स्थानों पर कार्यक्रम किया गया। यह अभियान पूरे देश में 15 जुलाई (विश्व कौशल दिवस) से 21 अगस्त 2022 (उद्यमिता दिवस) तक रहेगा। बेरोजगारी की समस्या के समाधान हेतु व्यापक प्रयत्नों जैसे-जनजागरण, प्रबोधन व योजना की आवश्यकता है। उसके लिए आर्थिक संगठनों के साथ-साथ शैक्षिक व सामाजिक संगठनों की एक व्यापक पहल है । इसी अभियान का नाम है—‘स्वावलम्बी भारत अभियान’। इसका विचार पत्रक भी आपको प्रेषित किया गया है। जिसके अंतर्गत आज स्वदेशी जागरण मंच व स्वावलम्बी भारत अभियान समिति द्वारा देहरादून में स्थित मार्शल स्कूल स्कूल में स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत का विश्व कौशल दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश जुयाल ने की।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त सह प्रचार प्रमुख ने उपस्थित विद्यार्थियों व जन सामान्य का स्वरोजगार व उद्यमिता को अपनाने के लिए मार्गदर्शन व प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश ने स्वावलंबी भारत अभियान की प्रशंसा करते हुए विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संदीप श्रीवास्तव, प्रीति शुक्ला, दिनेश पाण्डे, आधार वर्मा, धर्मेन्द्र चौहान, विवेक आदि उपस्थित रहे। स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत आज विश्व कौशल दिवस के दिन उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम की श्रृंखला में उत्तरकाशी में राजकीय इण्टर कॉलेज, नौगाँव (रवांई घाटी में), टिहरी में विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में, कोटद्वार में इण्टर कॉलेज, मोटाढाक में, हरिद्वार में शिवडेल इण्टर स्कूल जगजीतपुर में, कुमाऊँ के चम्पावत में पंचपोखिरिया के निजी संस्थान में, हल्द्वानी के राजकीय इण्टर कालेज में कार्यक्रम आयोजित किये गए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago