गोपेश्वर (चमोली): चमोली जिले के विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा स्थल औली में इस वर्ष नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन नहीं होगा। स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने औली में कम बर्फबारी के चलते यह निर्णय लिया है। बुधवार को एसोसिएशन के सचिव प्रवीण शर्मा ने इसकी पुष्टि की। कम बर्फबारी के कारण इससे पहले फिश रेस भी रद्द करदी गई थी। औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप आगामी 23 से 26 फरवरी तक प्रस्तावित थी। जनवरी में यहां अच्छी बर्फबारी हुई थी, जिससे एक फीट तक बर्फ जम गई थी।
चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि चैंपियनशिप रद्द होने की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि औली में विंटर गेम करवाने के लिए तैयारी पूरी थी। लेकिन इस बार बर्फबारी नहीं हुई है। औली की ढलानों पर बर्फ नहीं है, जिस कारण से नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…