देश-विदेश

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या पर विरोध प्रदर्शन, अभिषेक बनर्जी की बेटी को मिली दुष्कर्म की धमकी

पश्चिम बंगाल:-  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, पूरे मामले पर सियासी पारा चरम पर है। इस बीच, पश्चिम बंगाल बाल अधिकार आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की बेटी को दुष्कर्म की मिली धमकी पर संज्ञान लिया है। बता दें, अभिषेक बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नौ अगस्त की घटना को लेकर एक विरोध रैली का सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि रैली में शामिल एक व्यक्ति को बनर्जी की नाबालिग बेटी को दुष्कर्म की धमकी देते और ऐसा करने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की सार्वजनिक घोषणा करते हुए सुना गया।  आयोग ने आगे कहा, ‘शरारती तत्व का ऐसा गंदा इरादा और सार्वजनिक रूप से अभद्र टिप्पणी एक नाबालिग बच्ची की गरिमा को ठेस पहुंचाने और उसकी सुरक्षा को खतरे में डालने के बराबर है। पुलिस से यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून, किशोर न्याय कानून और बाल अधिकार संयुक्त राष्ट्र संधि के तहत कार्रवाई करने को कहा है।’

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आगे कहा, ‘जब पूरा राज्य आरजी कर में डॉक्टर के निधन का शोक मना रहा है, उस समय हिसाब बराबर करने के लिए एक और दुष्कर्म का आह्वान करना स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है और अगर दंडात्मक उपाय नहीं किए जाते हैं तो समाज को एक खतरनाक संदेश जा सकता है। यह न केवल इस बच्ची बल्कि सभी नाबालिग लड़कियों को खतरे में डाल सकता है।’ बाल अधिकार आयोग ने पुलिस से इस मामले में दो दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।  तृणमूल के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए सोशल मीडिया मंच एक्स का सहारा लिया। उन्होंने कहा, ‘अपनी गंदी चालों से हमसे राजनीतिक रूप से लड़ो। आपने ऐसा पहले भी किया है। मगर आज आपने हद पार कर दी है। बच्चों को धमकाना बंद करें। हमारे राष्ट्रीय महासचिव की बेटी को धमकी देने की निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं है। अब इसे बंद करो।’

कोलकाता और आसपास के इलाकों में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म-हत्या की भयावह घटना को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस इस मामले से निपटने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने पलटवार करते हुए विपक्षी दलों भाजपा और माकपा के बीच सांठगांठ के कारण राज्य में अशांति पैदा करने का आरोप लगाया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago