उत्तर प्रदेश: रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में गश्त पर निकली पीआरवी नहर में पलट गई। इसमें एक महिला सिपाही की मौत हो जाना बताया जा रहा है। जबकि तीन अन्य सिपाही घायल हुए हैं। घटना रात के 10:30 की बताई जा रही है।
लखनऊ कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिलने के बाद पीआरबी पर सवार सभी कांस्टेबल नवाब नगर गांव जा रहे थे। लखनऊ कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिलने के बाद पीआरबी पर सवार सभी कांस्टेबल नवाब नगर गांव जा रहे थे।
पटवाई कस्बे से करीब 2 किलोमीटर दूर शाहबाद मार्ग पर नवाब नगर में पेट्रोल पंप के सामने स्थित नहर में पीआरवी पलट गई। वाहन के चारों पहिए ऊपर हो गए थे। घटना देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और चारों पुलिस कर्मियों को नहर से बाहर सुरक्षित निकाला।
लेकिन इसमें महिला कांस्टेबल रुचि काफी गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया था। रुचि को प्रारंभिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, जहां उनकी मौत होने की बात सामने आ रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…