उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का किया गया आयोजन

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 133 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता, सरकारी भूमि पर कब्जा, अवैध प्लाटिंग, भरण-पोषण, मामला हस्तांतरण, पति द्वारा दूसरी शादी करने सहित नगर निगम जल संस्थान पीएमजीएसवाई सिंचाई रोजगार दिलाने, समाज कल्याण एमडीडीए पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए विभिन्न जांच मामलों में जो रिपोर्ट पटवारी की ओर से प्रेषित की जाती हैं उनपर  अपनी संस्तुति सहित आख्या प्रेषित की जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्प रोस्टरवार कार्यक्रम तय करते हुए धारा 41 के मामले निपटाएं।
जनसुनवाई में ग्राम हसनपुर तहसील विकासनगर  के शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि उनकी भूमिधरी की भूमि पर अवैध कब्जे के दाखिल खारिज रूकवाने अनुरोध किया, इसी प्रकार पुरवीय लाईन सेन्ट्रल निवासी शिकायकर्ता द्वारा शिकायत की गई उनकी सम्पत्ति को को उनके परिजन बेचने की फिराक में हैं, जिस उनके द्वारा रोक लगाने की मांग की गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसील सदर अन्तर्गत भूमि सम्बन्धी शिकायत पर तहसीलदार सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सृष्टि विहार निवासी शिकायकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि पड़ोसियों द्वारा सड़कों पर पानी बहाया जा रहा है जो कि एक स्थान पर उनके घर के सामने इकठ्ठा हो जाता है, जिससे बीमारियों फैलने की संभावना है बनी रहती है तथा बीते वर्ष में डेंगू महामारी के दौरान उनके माता-पिता तथा नवजात बच्चे को डेंगू हो गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर अधिकारी  नगर निगम बीर सिंह बुधियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिहं, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, एडीएसओ विवेक शाह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित एमडीडीएए विद्युत अदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago