उत्तराखण्ड

‘जनसेवा ही पहली प्राथमिकता’: रुद्रप्रयाग DM प्रतीक जैन ने दी अधिकारियों को नसीहत

रुद्रप्रयाग:रुद्रप्रयाग के नवनियुक्त DM प्रतीक जैन ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय अधिकारियों का परिचय लेकर उनके विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान डीएम ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल एवं यात्रियों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

DM ने की त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा
डीएम प्रतीक जैन ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की समयपूर्व उपलब्धता पर बल दिया। इसके अलावा आपदा प्रबंधन के मद्देनजर डीएम ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए. डीएम जैन ने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता, त्वरित संचार व्यवस्था, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की सक्रियता और आपदा से पहले अभ्यास पर विशेष बल दिया।

DM ने ली विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की जानकारी
डीएम ने विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्यों के संबंध में सभी विभागों से जानकारी ली। उन्होंने परियोजना प्रबंधक उरेडा को निर्देशित किया कि वह जिले के जिन सरकारी कार्यालय और भवनों में सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं उनकी विस्तृत रिपोर्ट आगामी 10 जुलाई तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा डीएम ने अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन खेल मैदान के निर्माण संबंधी जानकारियां भी संबंधी अधिकारियों से ली। डीएम ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वह आम जनमानस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से निरंतर वार्ता कर आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

जनता से जुड़ने के लिए निकालूंगा समय : DM
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वे अपने निर्धारित कार्यालय समय के अतिरिक्त भी जनता से जुड़ने के लिए समय निकालेंगे। साथ ही वह फील्ड विजिट, जन चौपाल, और ग्राम सभाओं में जाकर सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीधे लोगों से मिलकर उनकी वास्तविक समस्याओं से अवगत होंगे।  डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाएं और कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या बताने में हिचकिचाहट महसूस न करे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago