उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहनों को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य के सभी जनपदों के लिए हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखा कर राज्य के सभी जनपदों को रवाना किया। 1 – 7 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तीसरे सप्ताह को विशेष प्रचार सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के किसानां की फसलों को कीट बीमारियों, सूखा, अतिबृष्टि इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं से फसल जोखिम को कम करने के लिए उनकी फसलों को बीमा कवर की सुविधा दी जा रही है।

जय जवान जय किसान

लाल बहादुर शास्त्री जी ने कहा था जय जवान जय किसान। मेरी जिम्मेदारी है कि मैं जवानों और किसानों दोनों के हितों को संरक्षित करुं। हमारी सरकार किसानों के उत्पादन तथा उनकी आय को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। राज्य में दो बीमा एजेंसियां एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (एसबीआई जीआई) और एग्रीकल्चर इंश्योरेशन कम्पनी ऑॅफ इंडिया (एआईसी) काम कर रही है। 2016 से अब तक राज्य के 12 लाख 46 हजार किसानों को बीमित किया जा चुका है। जिसमें से 4 लाख 93 हजार किसानों को 410.01 करोड़ की बीमा लाभ दिया जा चुका है।

कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि मौसम खरीफ 2016 से कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलायी जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना उद्यान विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।

कृषि मंत्री की अपील

आज सभी जनपदों के लिए विशेष प्रचार – प्रसार वाहन यहां से रवाना किए जा रहे हैं। मैं राज्य के किसानों से अपील करता हूं कि आगामी 15 जुलाई तक अपनी किसी भी नजदीकी बैंक, सीएससी के माध्यम से या प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन कर फसल बीमा योजना का लाभ लें।

 

इन फसलों को दिया जा रहा है बीमा कवर

योजना में 17 फसलें शामिल की गई हैं। जिसमें से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत चार फसलों धान, मण्डुवा, गेहूं एवं मसूर को सम्मिलित किया गया है। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ में आलू, अदरक, टमाटर, मिर्च, फ्रैंचबीन तथा रबी में सेव, आड़ू, माल्टा, संतरा, मौसमी, आम, लीची, आलू, टमाटर एवं मटर को सम्मिलित किया गया है।

इस कार्यक्रम में निदेशक कृषि गैरीशंकर, संयुक्त कृषि निदेशक डॉ अजय कुमार शर्मा, सहायक निदेशक कृषि आरपी सेमवाल मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी, रवि पांडेय क्षेत्रीय प्रबंधक एआईसी, मनीष गोयल एसबीआई जनलरल इंश्योरेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव धीमान, शशीकांत भोसूरे, सुरेश लाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल भी उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago