देश-विदेश

पंजाब सरकार का बड़ा कदम, गांवों के जल स्रोतों को फिर से बनाया जाएगा स्वच्छ

फतेहगढ़ साहिब:-  राज्य के गांवों में 15 हजार छप्पड़ों की सफाई का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंध ने सरहिंद, खेड़ा व बस्सी पठाना ब्लॉक के छह गांवों का दौरा कर छप्पड़ों की सफाई के काम का जायजा लिया। शुक्रवार बाद दोपहर कैबिनेट मंत्री सौंद यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरहिंद ब्लाक के गांव चनारथल कलां, खरे और डेरा मीरा मीरां, बस्सी पठानां ब्लाक के गांव रैली और खेड़ा ब्लॉक के गांव इसरहेल और चूनी कलां में छप्पड़ों की सफाई की परियोजनाओं का जायजा लिया। सौंध ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन छप्पड़ों की सफाई का कार्य शुरू किया है, जिन्हें पिछली सरकारों ने अनदेखा किया था और पिछले 15-25 वर्षों से इनकी न तो कोई सुध ली गई थी और न ही कोई संभाल की गई थी।

कई छप्पड़ों की दशकों से सफाई नहीं की गई। ऐसे छप्पड़ ओवरफ्लो हो जाते हैं और गांवों में गंदे पानी की बदबू आती है और मच्छरों की भरमार हो जाती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के कई गांवों में छप्पड़ों की सफाई करने और गंदा पानी निकालने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही सभी गांवों को कवर किया जाएगा। 1,062 छप्पड़ों में से पहले ही गंदे पानी का निकास किया जा चुका है और करीब 400 छप्पड़ों से गाद निकाली जा चुकी है। आवश्यकता अनुसार नालों की डीसिल्टिंग और रिसिल्टिंग, दोनों काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए हाल ही में पंजाब सरकार ने 4,573 करोड़ रुपये के पैकेज को गांवों के विकास के लिए मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि थापर/सीचेवाल माडल के जरिये गांवों में सीवरेज ट्रीटमेंट सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड दौरे करने और छप्पड़ों की सफाई का जायजा प्राथमिकता के आधार पर लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांवों के छप्पड़ों के पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। यदि पानी के सैंपल तय मानदंडों के अनुरूप आते हैं, तो पानी सिंचाई के लिए खेतों को दिया जाएगा, अन्यथा पानी साफ करने का प्रोजेक्ट लाकर पानी को साफ करने के बाद सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। गांवों के दौरे के मौके पर क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब के विधायक लखबीर सिंह राय और हलका बस्सी पठाणां के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री और दोनों विधायकों ने गुरूद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा भी टेका।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago