बीते शाम को हुई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने देहरादून में दबिश दी। वहीं हत्या मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। शिमला बायपास रोड स्थित नया गांव में स्थानीय पुलिस और एसटीएफ भी इस कार्रवाई में शामिल रहे।
जानकारी के अनुसार युवक हेमकुंड साहिब की यात्रा के बहाने प्रदेश में दाखिल हुआ है। वह अपने कुछ साथियों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहा था। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। पंजाब पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है। वहीं युवक पर आरोप है कि युवक ने हत्यारों को गाड़ी दिलाई थी, युवक को हत्यारों का मददगार बताया जा रहा है। इस मामले में पंजाब पुलिस अपने यहां ही खुलासा करेगी। वहीं देहरादून में कोई अधिकारी इस मामले में बयान नहीं दे रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…