देश-विदेश

कुंभ स्नान के बाद लौट रहे थे पूर्णिया, ट्रक से टकराने पर चार की मौत, एक गंभीर घायल

बिहार:-  पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के रिश्तेदार डॉ. सोनी कुमारी यादव सहित चार की लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी लोग कुंभ नहाकर प्रयागराज से पूर्णिया लौट रहे थे। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर बिरनो थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास इनकी बेलेनो कार ट्रक में घुस गई। हादस इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। मरने वालों डॉ. सोनी कुमारी यादव की बुआ, एक क्लिनिक सहायक, एमआर और ड्राइवर सलाउद्दीन शामिल है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया है।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही अररिया और पूर्णिया स्थित रिस्तेदारो को मिलने के बाद सभी गाजीपुर रवाना हो गए है। डॉ सोनी कुमारी यादव पूर्णिया के प्रसिद्ध डॉक्टर मुकेश यादव की पत्नी है। दोनों पति-पत्नी पूर्णिया के लाइन बाजार में दुर्गा नर्सिंग होम चलाते थे। घटना की जानकारी जैसे ही पूर्णिया के डॉक्टर में मिला पूर्णिया के डॉक्टर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं आईएमए ने डॉक्टर सोनी की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

पूर्णिया के डॉक्टरों ने कहा कि कोसी-सीमांचल की प्रसिद्ध गायनोलॉजिस्ट डॉ सोनी यादव को गरीब मरीज अपना भगवान मानते थे। हजारों गरीब महिलाओं का उन्होंने मुफ्त में इलाज किया। कई मरीजों की जान बचाई। अगर कोई मरीज फीस देने में असमर्थ रहती तो डॉ सोनी उसका मुफ्त में इलाज करती और अपने पैसे लगातर उसे दवाई और अन्य सामान खरीद देती थीं। मौत की खबर सुनकर उनके अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुटी गई है।

इधर, डॉक्टर सोनी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि सोनी अपने पीछे दो जुड़वा मासूम बेटों को छोड़कर चली गईं। कुंभ स्नान जाते वक्त अपने बच्चों से जल्द लौटने का वादा किया था लेकिन किसे पता था वह अब नहीं लौटेंगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago