उत्तराखण्ड

एसडीएम सुरेंद्र सिंह सैनी को लेकर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कही बड़ी बात

उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा से बीजेपी विधायक दुर्गेश लाल व एसडीएम सुरेंद्र सिंह सैनी के बीच हुए विवाद के बाद शासन ने एसडीएम पर कार्रवाई करते हुए गढ़वाल आयुक्त के कार्यालय में संबद्ध करने का निर्णय लिया लेकिन विवाद अभी भी थमा नहीं है । आज पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी सभी की जनता के प्रति जवाबदेही होती है लेकिन पिछले दिनों जिस तरह से पुरोला एसडीएम के द्वारा जो हमारे साथ अभद्रता की गई उसके बाद उन्होंने हमारे ही खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी इससे साफ होता है कि अधिकारी जनता से कैसे पेश आते होगे , साथ ही विधायक ने कहा अभी तो एक छोटी सी कार्यवाई हुई है जब जाँच होगी तो और भी बहुत कुछ सामने आयेगा, हालांकि तत्काल प्रभाव से सरकार के द्वारा संज्ञान लिया गया और एसडीएम को गढ़वाल आयुक्त के मुख्यालय में संबद्ध किया गया है लेकिन अभी भी जांच होगी जांच के बाद में तमाम ऐसे प्रकरण सामने आएंगे जिसे साफ हो जाएगा कि अधिकारियो का जनप्रतिनिधियों से कैसा रवैया है।

 

वही विधायक ने यह भी कहा कि लंबे समय से जमे ऐसे अधिकारी समझते हैं की एक युवा और नए विधायक होने के नाते इन पर दबाव बनाया जाए ताकि कोई भी जनहित का कार्य करने से बच सकें हालांकि विधायक ने सरकार के इस निर्णय का सम्मान करते हुए कहा की सरकार ने एक अच्छा फैसला लिया इससे जनप्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ेगा और अधिकारियों में एक संदेश भी जाएगा ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago