दिल्ली:- पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में नालों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खामियां दिखीं। जिसे लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने यहां के कार्यकारी अभियंता को निलंबित करने का आदेश दे दिया।
प्रवेश वर्मा ने कहा, “नालियों की सफाई करना पीडब्ल्यूडी का काम है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। इसलिए मैंने यहां के एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता) को निलंबित करने का आदेश दिया है। सभी अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया है कि अगर वे ठीक से काम नहीं करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। हम अपनी राजधानी दिल्ली को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली में पूरी व्यवस्था ध्वस्त होने के कगार पर थी। लेकिन भाजपा सरकार अब सड़कों पर उतर आई है और मंत्री घंटों फील्ड विजिट कर रहे हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…