उत्तराखण्ड

देहरादून में धोरण पुल के पास हो रहे खनन को लेकर PWD सचिव ने दिए सख्त निर्देश, खनन करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई

देहरादून:-  उत्तराखंड में लगातार अवैध खनन के चलते कमजोर हो रहे पुलों पर शासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे है। देहरादून के धोरण पुल के नीचे लगातार हो रहे खनन को लेकर PWD सचिव ने पुल के पास हो रहे अवैध खनन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है। दरअसर लगातार बारिश के चलते व खनन होने के कारण धोरण पुल की हालत इतनी खराब हो गई है कि ये कभी भी गिर सकता है, साथ ही जनहानि भी हो सकती है।

देहरादून के एक बड़े हिस्से को शहर से जोड़ने वाले धोरण पुल पर हो रहे अवैध खनन की खबर का संज्ञान लेते हुए PWD सचिव ने कहा है कि केवल देहरादून के पुल पर ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के कई पुलों के आसपास हो रहे अवैध खनन को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आईएएस अधिकारी पंकड पांडे का कहना है कि अक्सर यहा देखा जाता है कि जिन लोगों को खनन के पट्टे अलॉट होते है, उन्ही के द्वारा नियमों के विपरीत जाकर खनन किया जाता है। PWD  सचिव पंकज पांडे ने कहा कि नियमों के मुताबिक किसी भी पुल के आस-पास 100 मीटर तक के दायरे में खनन की किसी भी तरह की प्रक्रिया प्रतिबंधित है। यदि कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ संगीन धाराओं में कार्रवाई का प्रावधान है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago