लक्सर इस्माइलपुर गांव में एक ग्रामीण के घेर में अजगर निकल आया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस्माइलपुर गांव में दिनेश के घेर में खड़ी ट्रॉली के नीचे एक अजगर कुंडली मारे बैठा था। इस बीच दिनेश की नजर उस पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी।
सूचना पर वन विभाग के गुरजंट सिंह, कवींद्र सिंह व भोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू चलाकर करीब तीन घंटे बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। वन दरोगा आशुतोष नीम ने बताया कि अजगर को वन क्षेत्र पथरी के जंगल में छोड़ दिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…