दिल्ली:- दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है। बुधवार को लिक्विडेटेड डेयरी प्रमुख क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रमोटरों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई हुई है। कथित बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली और आसपास के इलाकों में छापेमारी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत लगभग 12 लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है। धन शोधन का मामला सितंबर, 2020 में क्वालिटी लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से उपजा है, जिसमें बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में 10 बैंकों के संघ को वित्तीय विवरणों में कथित तौर पर हेराफेरी और लोन की राशि के डायवर्जन के जरिए 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…