उत्तराखंड:- उत्तराखंड में काफी समय के बाद गर्मी से राहत मिली, आज सुबह से ही मौसम बदला और बौछार होने लगी। वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में भी शनिवार को सुबह थोड़ी देर धूप खिलने के बाद बूंदा बांदी हुई। जिससे यहां ठंडक लौट आई। बारिश के चलते उत्तराखंड में मौसम सुहावना हो गया है। जिससे लोगों को राहत मिली।
राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश के साथ ओले भी पड़े, जिससे गर्मी छू मंतर हो गई। लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं इस समय में भी आसमान में काले बादल छाए हुए है । मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को दून में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शाम के समय हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने से बिजली चमकने व हल्की वर्षा हो सकती है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…