उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज बुधवार को उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत आज राज्य के 8 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वही आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट में रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 8 जिलों में भारी से भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।
मौसम के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला अधिकारियों ने अपने-अपने जिले में छुट्टी की घोषणा की है जिनमें 8 जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत ,पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। भारी बारिश से नदी नाले उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं देर शाम तक राज्य में 26 राजमार्ग सहित 273 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में दूध और सब्जियों की सप्लाई बंद है और बिजली विवादित हुई है जिससे पेयजल में भी दिक्कत आई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…