राष्ट्रीय

दिल्ली में बारिश से ठंडक, लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत

नई दिल्ली:-  दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह-सुबह बारिश से मौसम सुहाना बन गया। इससे पहले मंगलवार को जहां कई इलाकों में हल्की बारिश देखी गई थी, वहीं उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया था। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली के अक्षरधाम समेत अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई है। जिससे सड़कें लबालब हो गईं। बारिश से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। वहीं, मयूर विहार में 8.5, पालम में 6.6, पूसा में 6.0, पीतमपुरा में 3.5, आया नगर में 0.7 एमएम, लोदी रोड व रिज में बारिश ट्रेस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य है। वहीं, शाम को भी तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 95 से 65 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आया नगर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पालम व लोधी रोड में 35, रिज में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago