उत्तर प्रदेश

यूपी में बारिश का कहर जारी, मौसम विभाग ने 22 जिलों में जारी किया अलर्ट

यूपी में बीते दिन से शुरू हुई बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ मौसम को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मानसूनी बारिश का विस्तार पश्चिमी तराई इलाकों के साथ साथ दक्षिणी यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर आदि में भी दिखाई देगा।

माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के पश्चिमी तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिणी और पश्चिमी यूपी के 22 अन्य जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पश्चिमी- तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि में अच्छी बारिश हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बीते दो दिनों से सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के असर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे मानसूनी रेखा उत्तर की ओर खिसकी है। यही वजह है कि प्रदेश में 2 सितंबर को भी कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। 3 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।

मौसम को देखते हुए कई जिलों में दो सितंबर का अवकाश घोषित कर दिया गया है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने पहले से ही अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट को देखते हुए मेरठ, बरेली,  बिजनौर, मुरादाबाद, रायबरेली और अलीगढ़ में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश बारिश और शहर में हुए जलभराव की वजह से किया गया है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में।

येलो अलर्ट

प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago