उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश, गोरखपुर, महराजगंज और आजमगढ़ में मौसम खुशनुमा

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर समेत आजमगढ़ आदि में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इस बीच पूर्वी हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा रहा। बुधवार को प्रदेश में बारिश के क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिला।

कन्नौज, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर और प्रयागराज में हल्की बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी यूपी के मथुरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर आदि इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक नए विकसित हुए वेदर सिस्टम के असर से बुधवार से प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

वहीं, 27 व 28 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं। हालांकि पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता मध्यम रहेगी। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां  दोपहर में धूप छांव का मौसम रहा। हवाओं के असर से उमस भरी गर्मी में थोड़ी कमी आई।  मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में भी बुधवार से अगले कुछ दिन छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी में शुक्रवार को अच्छी बारिश के संकेत हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago