बीती रात उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कुमोला गाड़ का अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे कुमोला रोड पर स्थित दो ज्वैलरी की दुकानें समेत आठ दुकानें बह गई, इतना ही नहीं यहां एक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी मौजूद था, वो भी नदी में समा गया। पीएनबी के शाखा प्रबंधक चंचल जोशी की मानें तो बुधवार शाम को ही इस एटीएम में 24 लाख रुपए डाले गए थे, ऐसे में काफी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, अभी जांच की जा रही है कि एटीएम में कितना कैश बचा था। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
अभी भी कई आवासीय मकान और दुकानों को खतरा बना हुआ है, पुरोला तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं, साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर आस पास के मकानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी बारिश से नुकसान की खबरें हैं, जिले में भूस्खलन की वजह से कई सड़कें बाधित है, जगह-जगह वाहन फंसे हुए हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…