सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध माह अक्टुबर में थाना रायपुर पुलिस द्वारा की गयी जनपद में सर्वाधिक कार्यवाही
कुल 785 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में किया गया चालान
276500/-रूपये (दो लाख छियत्तर हजार पाँच सौ रूपये) का वसूला जुर्माना
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है । उक्त आदेश के क्रम में माह अक्टबुर में थाना रायपुर पुलिस द्वारा लाडपुर ,रिंग रोड, चूना भट्टा, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर बाजार, मालदेवता आदि स्थानों में लगातार चैकिंग अभियान चलाया गया उक्त चैकिंग अभियान के दौरान माह अक्टुबर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उपद्रव करने वाले कुल 785 व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाकर पुलिस एक्ट में चालान कर उक्त व्यक्तियों से 276500/-रूपये (दो लाख छियत्तर हजार पाँच सौ रूपये) जुर्माना वसूला गया । उक्त अभियान लगातार जारी है । थाना रायपुर द्वारा की गई उपरोक्त कार्रवाई जनपद के अन्य किसी भी थाने से सबसे ज्यादा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…