उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में 5-6 अप्रैल को अष्टमी और रामनवमी पर रामचरितमानस पाठ होगा आयोजित

उत्तर प्रदेश:-  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अष्टमी व रामनवमी के अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठों व मंदिरों में रामचरितमानस का अखंड पाठ 5 व 6 अप्रैल को कराया जाएगा। यह पाठ चयनित भजन मंडलियों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए इन्हें 5000 रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा। संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस बार विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। सभी जिलों में 24 घंटे का श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए गए हैं। 5 अप्रैल दोपहर से शुरू अखंड मानस पाठ की पूर्णाहुति 6 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी।

उन्होंने बताया कि अष्टमी (5 अप्रैल) और श्रीराम नवमी (6 अप्रैल) को प्रदेश के प्रमुख राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, देवी मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों और शक्तिपीठों में विशेष अनुष्ठान होंगे। जिलों में स्थानीय भजन मंडलियों और लोक कलाकारों की प्रस्तुति के लिए समितियों का गठन किया गया है। मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त 5000 रुपये की राशि आवंटित की जाएगी। संस्कृति विभाग की ई-डायरेक्टरी से कलाकारों का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने यहां देवीपाटन स्थित तुलसीपुर में चल रहे नवरात्रि मेले का जायजा लिया। सीएम योगी गुरु गोरखनाथ ज्ञान स्थली विद्यालय, डुमरियागंज से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भयनियापुर के हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से कार द्वारा वह देवीपाटन मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को वह वासंतिक नवरात्रि की अष्टमी पर मां पाटेश्वरी देवी शक्ति पीठ के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए देवीपाटन मंदिर क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago