उत्तराखण्ड

रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग हादसा: दो और लोगों की मौत, 15 घायल

रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग के हरचानोली के पास रविवार रात पिकअप के खाई में गिरने से दो और लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त एक लोग की मौत हो गई थी। हादसे में 15 लोग घायल हैं। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बेतालघाट के बाद हल्द्वानी के एसटीएच ले जाया गया। जहां उमेद सिंह (58) पुत्र टीका सिंह निवासी नैनीचक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं गंभीर रूप से घायल मीनाक्षी बोहरा (15) पुत्री भगवत सिंह निवासी खैराली बंगा और कंचन (16) पुत्री पृथ्वीपाल निवासी पल्सों की हल्द्वानी हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग रविवार की देर शाम बेतालघाट मेले से खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे। मृतक मीनाक्षी बोहरा के पिता भगवत सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी। मृतक का भाई नौकरी के राजस्थान जा रहा था। हादसे में बहन की मौत की सूचना मिलते ही वह वापस लौट आया। घर में बुजुर्ग मां को भी आंखों की समस्या है। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक जीएस तितियाल ने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 13 का इलाज चल रहा है।

हादसे में ये लोग हुए घायल

  • दीपा देवी (20) पत्नी वीरेंद्र सिंह
  • नरेंद्र (31) पुत्र प्रताप सिंह
  • पिंकी बोहरा (26) पुत्री नरेंद्र बोहरा
  • हेमा देवी (35) पत्नी आनंद सिंह
  • शुभ (16) पुत्र आनंद सिंह
  • अर्जुन (17) पुत्र लक्ष्मण सिंह
  • प्रभा (16) पुत्री बालम सिंह
  • प्रभा (45) पत्नी पृथ्वीपाल
  • मंजू कठायत (17) बालम सिंह
  • कुंदन सिंह (35) पुत्र दुलार सिंह
  • कुसुम (18) पुत्री पृथ्वीपाल
  • पुष्पा (19) पुत्री भीम सिंह

तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और पैराफिट नहीं होने से हुआ हादसा
घायलों ने बताया कि हादसे की वजह वाहन की तेज गति होना, वाहन में यात्रियों को अधिक होना, सड़क किनारे पैराफिट नहीं होना और सड़क पर मोड़ होना है। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि वह लंबे समय से सड़क किनारे पैराफिट लगाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अफसर समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago