राष्ट्रीय

दिल्ली में अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली:-  दिल्ली में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार दिल्ली में स्कूलों के बाद दोबारा से अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले दिल्ली में स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट और उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। दिल्ली में दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को चार अस्पतालों में बम की कॉल फिर से आईं थी। दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। जहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट में अभी जांच चल रही है। डॉग स्क्वायर और बम स्क्वायर मौके पर हैं। इन अस्पतालों को बीते दिनों भी ऐसी धमकी भरा मेल आया था। इसके अलावा दादा देव में भी ऐसा ही मेल पहले भी आ चुका है।

1. दीपचंद बंधु अस्पताल
2. दादा देव अस्पताल
3. हेडगेवार अस्पताल
4. दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में आईं

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3.04 मिनट पर दिल्ली के 20 अस्पतालों के अलावा आईजीआई और उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दफ्तर को बम से उड़ाने का एक ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल courtgroup03@beeble.com से भेजा गया था। शुरुआत में संजय गांधी अस्पताल और बुराड़ी सरकारी अस्पताल प्रशासन ने ईमेल देखकर पुलिस को खबर दी। जबकि बीती तीन मई को दिल्ली के नांगलोई इलाके में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया था।

पुलिस मुख्यालय में ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस ईमेल भेजने वाले का पता लगा लिया है। ईमेल एक नाबालिग ने भेजा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। इससे पहले एक साथ दिल्ली में 200 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago