उत्तराखण्ड

राज्य गठन के बाद औद्योगिक निवेश में रिकॉर्ड 24 गुना बढ़ोतरी, रोजगार में 10 गुना इज़ाफा

राज्य गठन के 24 वर्षों में उद्योगों की रफ्तार छह गुना बढ़ी है। उद्योगों में पूंजी निवेश में 24 गुना व रोजगार में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है। लेकिन प्रदेश का औद्योगिक विकास मैदानी जिलों तक सीमिति रहा है। अब प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यान व कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है।

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) में विनिर्माण क्षेत्र का 48 प्रतिशत योगदान है। औद्योगिक विकास में कम पूंजी लागत में बड़े रोजगार के अवसर सृजित करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की महत्वपूर्ण भूमिका है।

राज्य बनने से पहले प्रदेश में कुल 14163 एमएसएमई उद्योग स्थापित थे। इनमें 700 करोड़ का पूंजी निवेश व 38,500 को रोजगार मिला था। राज्य गठन के 24 वर्षों में 74326 एमएसएमई उद्योगों में 16357 करोड़ का निवेश व चार लाख लोगों को रोजगार मिला। राज्य बनने के बाद प्रदेश में औद्योगिक इकाईयों में छह गुना बढ़ोतरी हुई। जबकि पूंजी निवेश में 24 गुना व रोजगार में 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सिंगल विंडो सिस्टम से 12380 उद्योगों को मिली मंजूरी

निवेश को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम बनाया है। वर्ष 2016-17 से लेकर दिसंबर 2024 तक नौ वर्षों में सिंगल विंडो सिस्टम से 12380 उद्योगों को मंजूरी मिली है। इसमें लगभग 13 हजार करोड़ का निवेश शामिल हैं। इस निवेश से 8.80 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

26 प्रतिशत स्टार्टअप ने अपनाया कृषि व खाद्य आधारित कारोबार

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में स्टार्टअप नीति लागू की थी। इस नीति के तहत अब तक 192 स्टार्टअप मान्यता प्राप्त हैं। इसमें 29 प्रतिशत ने कृषि व खाद्य आधारित कारोबार को अपनाया। जबकि 19 प्रतिशत ने आईटी, 18 प्रतिशत ने हेल्थ केयर, 13 प्रतिशत ने ऊर्जा व परिवहन और पांच प्रतिशत ने हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र को अपनाया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago