सेना में अग्निवीरों की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड रानीखेत में अगस्त में होने वाली अग्निवीरों की भर्ती की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डायरेक्टर रिक्रूटमेंट आदित्य मिश्रा ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से भर्ती के दौरान प्रशासन से सहयोग मांगा।
डायरेक्टर रिक्रूटमेंट ने कहा कि भर्ती रैली में काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचते हैं। अभ्यर्थियों की भर्ती में पात्रता संबंधी कई कठिनाइयां सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र से चेहरे का मिलान और अभिलेख सत्यापन में सहायता की जाए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि अभ्यर्थियों के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
डीएम वंदना सिंह ने बैठक में उपस्थित संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन को निर्देश दिए कि इस दौरान स्थानीय होटल-रेस्टोरेंट संघ के साथ वार्ता कर ली जाए। कोई भी होटल मालिक अभ्यर्थियों से अधिक वसूली न करें। खाद्य सामग्री की आपूर्ति बनी रहे।
क्षेत्र में धर्मशालाओं और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की जाए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं सुचारु रखें। उन्होंने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…