उत्तराखण्ड

देशभर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों की भर्ती 22 अप्रैल से उत्‍तराखंड में  होगी शुरू

उत्तराखंड:-  भारतीय सेना बाल्यावस्था से ही फौज में भर्ती होकर देशसेवा के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व के लिए अर्जुन तराशेगी। ताकि बच्चों में सेना व खेलों के प्रति रुझान बढ़ाया जा सके। विशेष बात कि कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) की आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती देशभर के बालक व किशोरों को 17 वर्ष छह माह की उम्र में उन्हें सेना में सैनिक बनने का भी अवसर देगी। इसी के तहत ताइक्वांडो खेल रहे आठ से 14 आयुसीमा वाले बच्चों के लिए 22 अप्रैल से कंपनी में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही। आफिसर कमांडिंग ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी (केआरसी) के अनुसार आत्मसुरक्षा से जुड़े खेल ताइक्वांडो में दक्ष देश के सभी राज्यों के बच्चों के चयन को नरसिंह मैदान में भर्ती रैली 22 अप्रैल से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थियों को उस दिन प्रात: नौ से दस बजे तक मैदान में पहुंचना होगा। 25 अप्रैल तक चलने वाली भर्ती में हिस्सा लेने वाले बच्चों की उम्र इसी वर्ष 22 अप्रैल को आठ से 14 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 5वीं पास रखी गई है।

आफिसर कमांडिंग के अनुसार असाधारण प्रतिभशाली बच्चों को उम्र में छूट देकर अधिकतम आयुसीमा 16 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थियों के पास बीते दो वर्षों की खेल उपलब्धियां होनी चाहिए। इस योजना के तहत भोजन, आवास, शिक्षा, चिकित्सा व वार्षिक बीमा की सुविधाएं निश्शुल्क प्रदान की जाएंगी। आफिसर कमांडिंग ब्वायज कंपनी ने यह सेना भर्ती नहीं बल्कि खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया है। धांधली कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दलालों की मदद न लेने की सख्त नसीहत देते हुए साफ किया है कि ठगी व अन्य असहज स्थिति में आयोग तथा केआरसी की जिम्मेदारी नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी का कोई भी प्रमाणपत्र जारी पाया गया तो उसका आवेदन निरस्त कर गठित टीम त्वरित कार्रवाई करेगी। खिलाड़ी भर्ती में हिस्सा लेने वाले बच्चे आने जाने, रुकने व भोजन का खर्चा स्वयं वहन करेंगे। आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में चयनित खिलाड़ी को जरूरत के अनुसार दूसरी कंपनी में स्थानांतरित किया जा सकता है।

दस्तावेज जरूरी

शैक्षिक, चरित्र, मूल निवास, जाति व जन्म प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड, खेल संबंधी प्रमाणपत्र व पासपोर्ट आकार के 10 फोटो।

ये होगी शारीरिक मापदंड

  • उम्र वर्ग ऊंचाई वजन
  • 08 वर्ष 134 सेमी 29 किग्रा
  • 09 वर्ष 139 सेमी 31 किग्रा
  • 10 वर्ष 143 सेमी 34 किग्रा
  • 11 वर्ष 150 सेमी 37 किग्रा
  • 12 वर्ष 153 सेमी 40 किग्रा
  • 13 वर्ष 155 सेमी 42 किग्रा
  • 14 वर्ष 160 सेमी 47 किग्रा

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago